गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेशवरी ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में किसी ग्राम सभा की भूमि या शासकीय भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है या उसको खुर्दबुर्द कर दिया गया है तो वो स्थलों सहित ततसम्बन्धी सूचना जिलाधिकारी व सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय में पे्रषित करें। जिलाधिकारी ने कहा है कि शासकीय जमीन पर कब्जा करके बिक्री करने वाले भूमाफियाओ को बक्सा नही जायेगा। ऐसे तत्वो के विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर उन्हे जेल भेजा जायेगा साथ ही जमीन की कीमत भी वसूल की जायेगी।
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभा कक्ष में एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा की एक-एक इंज जमीन का चिन्हीकरण करके उस पर से अवैध कब्जा हटाया जाय। उन्होने कहा कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जा कर बेचने वाले भूमाफिया की श्रेणी में आते है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालो के विरूद्व स्थानीय लेखपालो द्वारा की गई कार्यवाही का एक रजिस्टर बनाया जाये, जिसमें लेखपाल द्वारा चिन्हित ग्राम समाज की जमीन के आकडे व अवैध कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराने हेतु लेखपाल द्वारा कृत कार्यवाही का पूर्ण विवरण होना चाहिए इसके साथ ही ग्राम सभा स्तर पर अन्य विभागो की अवैध कब्जा की गई जमीन का विवरण सम्बन्धित विभाग द्वारा अवगत कराया जाये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम स्थानीय निकाय जी0डी0ए0 स्वास्थ्य, वन जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वो अपने विभागो के सम्पत्ति रजिस्टर के हिसाब से जमीन का चिन्हीकरण कराये। उस पर बोर्ड लगवा दें। यदि उनकी जमीन पर किसी भूमाफिया द्वारा कब्जा किया है के सम्बन्धित के विरूद्व तत्काल एफ0आई0आर कराये। यदि इसके लिए उन्हे पुलिस या मजिस्टेªट की आवश्यकात है तो मांग करें पर्याप्त पुलिस बल व मजिस्टेªट उपलब्ध कराये जायेगे।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को ये भी चेतावनी दी कि यदि किसी विभागीय अधिकारी द्वारा शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में भूमाफियों के विरूद्व कार्यवाही करने में शिथिलता बरती गयी तो उनके विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि 17 भूमाफियों के विरूद्व एफ0आई0आर दर्ज करायी गयी है । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, उप जिलाधिकारी पे्रम रंजन सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment