समाधान दिवस सम्पन्न The Solution Day Finishes



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओ की सुनवाई करते हुये पुलिस विभाग के अधिकारियों  को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्व समस्याओ का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जो समस्याये व शिकायते प्राप्त हो रही है उनमें से यदि किसी समस्या का  निस्तारण तत्काल सम्भव नही हो पा रहा है तो टीम गठित कर  सम्बन्धित स्थल पर जाकर निस्तारण करे जिससे शिकायतकर्ता पूर्णता सन्तुष्ट हो। उन्होने कहा कि शिकायतो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी यदि कही पर कोई शिथिलता पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
इसी क्रम में आज थाना कविनगर में 3 शिकायते आयी जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  और थाना विजय नगर में 4 शिकायते आयी जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में गुमशुद्वा चोरी, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, सडको पर अवैध दुकाने, ठेले आदि के मामले पाये। साथ ही उन्होने पुराने समाधान दिवस के रजिस्टर की निरीक्षण करते हुये पाया कि पिछले दर्ज मुकदमें का निस्तारण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है तथा सन्तोष जनक कार्यवाही नही हो रही है। इस पर उन्होने तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह को निर्देशित करते हुये कहा कि इनका निस्तारण समयवद्व किया जाये। इसी क्रम में उन्होने थाना कवि नगर के सम्बन्धित  विवेचना अधिकारी को लाईन हाजिर करने के निर्देश दिये तथा एस0एच0ओ0 के खिलाफ  कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 
उन्हाने थाना विजय नगर में सामने आये एक न्यू एमैजिगं चिल्डरन एकेण्डमी स्कूल मैनजर और वहाॅ की अध्यापिका के विवाद के मामले में पाया कि सम्बन्धित स्कूल को केवल कक्षा 8 तक मान्यता प्राप्त है पर वहाॅ कक्षा 12 तक क्लास लग रही है। इस पर उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये तुरन्त मौके पर जाकर कार्यवाही करने के आदेश दिये। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह उपस्थित 
रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment