साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र के गांव करहैडा के जंगल में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के बिजली के पास एक पैट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मार कर हत्या कर दी। शव कार में पड़ा था तथा हत्यारों ने दो गोली सिर के पीछे गले के नीचे के भाग में मारी हुईं थीं। शव के पास उसके दो मोबाइल फोन तथा एक बैग में 11लाख कैष भी रखा मिला है।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि सुवह 7.30 बजे के करीब पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना मिली थी कि एक बैगनआर कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस जानकारी पर पीसी ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि कार की चालक की सीट पर एक शव पड़ा है जिसके सिर के पीछे गर्दन के नीचे दो गोलियों के निशान हैं। शव के पास दो मोबाइल फोन तथा बैग था जिसमें 11लाख रूपये रखे थे। पीसी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपने आला अधिकारियों को जानकारी दी। बाद में पता चला कि मृतक का नाम सोनू पुत्र रामअवतार निवासी राहुल बिहार द्वितीय विजयनगर है तथा मूल रूप से गांव कुरैना थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर का रहने वाला था। सोनू रिपब्लिक क्रासिंग की एक भारत पैट्रोल पंप पर मैनेजर था। सोनू के परिवार वालों ने बातया कि वह सोमबार को 11 बजे अपने घर से काम पर गया तथा वहां से 12.30 बजे के करीव पैट्रोल पंप का कैश लेकर बैंक में जमा करने गया था। इसके बाद पता नहीं चला कि वह कहां गया और नहीं उसने अपना फोन रिसीव किया। मंगलवार की सुवह पुलिस से हत्या की सूचना मिली।
उधर पैट्रोल पंप के मालिक को सोमवार को जब पता चला कि उनके मैनेजर ने बैंक में पैसा जमा नहीं कराये हैं तो उसने सोनू के खिलाफ थाना विजयनगर में अमानत में खयानत की रिपोर्ट लिखा दी। उसका कहना है कि उसे 17लाख रूपये देकर बैंक भेजा था। लेकिन मृतक मैनेजर के पास से 11लाख रूपये बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि मृतक सोनू कितने पैसे लेकर बैंक गया था। यह बात तो साफ है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गयी है, नहीं तो लुटेरे 11 लाख की रकम मौके पर नहीं छोड़ते। यह काम किसी परिचित का लगता है जिसके साथ मृतक यहां निर्जन स्थान पर कार चलाते हुए आया और किसी रंजिश के चलते उसे मार डाला। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है तथा फ्रिंगर प्रिंट के सहारे हत्यारे को पकड़ने की कोशिश हो रही है।
फोटो कैप्षन- वह कार जिसमें मैनेजर को गोली मारी तथा अधीनस्थों से जानकारी लेते एएसपी अनूप सिंह।



0 comments:
Post a Comment