बथुआ से पंचदेवरी तक सीआरएस ट्रेन का हुआ परिचालन Operation of CRS train from Bathua to Panchdev



गोपालगंज, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  पूर्वोत्तर रेलवे परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त एस के पाण्डेय ने शुक्रवार को हथुआ-पंचदेवरी रेलखंड पर नवनिर्मित बड़ी रेलवे लाइन बथुआ बाजार-पंचदेवरी के संरक्षा मानकों को परखने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। इसको लेकर बथुआ से पंचदेवरी तक सीआरएस ट्रेन का परिचालन किया गया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के प्रथम चरण में रेल संरक्षा आयुक्त, एसके पाण्डेय को सुबह के 9 बजे अपने निरीक्षण स्पेशल यान से बथुआ बाजार पहुंचना था। लेकिन, रेल संरक्षा आयुक्त तीन घंटे बाद करीब 12 बजे पहुंचे। बथुआ बाजार का निरीक्षण करने के पश्चात 1 बजे मोटर ट्राली से पंचदेवरी के लिए रवाना होकर इस रेल खंड में पड़ने वाले सभी समपार फाटकों के अलावे छोटे-बड़े पुल-पुलियों और सिग्नल, सूचना बोर्डों के संस्थापन एवं संरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण करते हुए हुए लगभग 3 बजे पंचदेवरी पहुंचे। 

पंचदेवरी स्टेशन के निरीक्षण के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त अपने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से लगभग 4.30 बजे रवाना हुए और बथुआ बाजार-पंचदेवरी रेल खंड का तेज गति परक्षिण यानि स्पीड ट्रायल करते हुए बथुआ बाजार पहुंचे। सीआरएस स्पेशल के द्वारा यह स्पीड ट्रायल अधिकतम गति से गाड़ी चलाकर किया गया। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त एस के पाण्डेय, उप रेल संरक्षा आयुक्त भीएस यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य यात्री एवं परिचालन प्रबंधक, मुख्य सिग्नल इंजीनियर, मुख्य सिगनल एवं टेलिकॉम इंजीनियर निर्माण, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एसके झा, मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वाराणसी मंडल के अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

पंचदेवरी तक जल्द आएगी सवारी गाड़ी बथुआ-पंचदेवरी रेल खंण्ड को जांच करने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त एस के पाण्डेय के द्वारा जांच रिर्पोट रेल मंत्रालय को सौंपा जाएगा। उसके बाद पंचदेवरी में कब से रेल का परिचालन शुरू होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय के द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही परिचालन शुरू होगा। रेल संरक्षा आयुक्त ने लोगों की अपील इस क्रम में बथुआ बाजार -पंचदेवरी के मध्य रेलवे ट्रैक के आस-पास रहने वाली जनता से रेल प्रशासन ने अपील भी की है कि वे रेलवे समपार को पार करते वक्त कल सावधानी अवश्य बरतें। समपार को पार करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि कोई ट्रेन अथवा मोटर ट्राली तो नहीं आ रही है तभी सावधानी पूर्वक समपार को पार करें तथा रेल पथ के निकट रह रहे लोगो से अपील की है कि वह अपने बच्चों तथा मवेशियों की रेल ट्रैक से दूर सुरक्षित जगह पर ही रखें। 

भगवानपुर में हाल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन बथुआ से पंचदेवरी तक रेल ट्रायल के क्रम में भगवानपुर के पास सैकड़ो ग्रामणों ने ट्रायल ट्रेन का परिचालन रोक कर हाल्ट की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा व प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रेल संरक्षा आयुक्त भगवानपुर के पास हाल्ट बनाने की मांग की। ज्ञात हो कि रेल लाइन पास होने के समय में जमुनहां बाजार सहीत दर्जनों गांवो के लोगों के द्वारा तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद को अपने मामा के घर आने के क्रम में भगवानपुर के पास तीन घंटा बंधक बनाया गया था। जिसपर तत्कालीन रेल मंत्री ने हाल्द बनाने का मौखिक अश्वासन दिया था। 

तिवारी छपारा गांव के लोंगो ने भी की मांग पंचदेवरी रेल स्टेशन पर ज्यों ही रेल संरक्षा आयुक्त पहुंचे की तिवारी छापरा गांव में सैकड़ो ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों की मांग थी कि स्टेशन के बनने के बाद गांव दो हिस्सो में बंट गया है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। इसके लिए मानव रहित सड़क बनाने की मांग की। जिसपर रेल संरक्षा आयुक्त एस के पाण्डेय ने समस्या के समाधान करने का अश्वासन दिया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment