हथुआ में आपसी सद्भाव से मनेगा दशहरा व मुहर्रम Dussehra and Muharram in Hathua by mutual goodwill



गोपालगंज, ( संवाददाता )  स्थानीय थाने में दशहरा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी समझ-बूझ व सद्भाव के साथ दोनों पर्व साथ-साथ मनाने का निर्णय लिया। बैठक में हथुआ के दुर्गा पूजा व मुहर्रम कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। सीओ धर्मनाथ बैठा व इंस्पेक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दशहरा में अश्लील गीत संगीत के प्रदर्शन पर रोक की सहमति बनी। साथ ही एक अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन का निर्णय लिया गया। दशहरा व मुहर्रम का जुलूस अलग-अलग निर्धारित रूट चार्ट से निकालने का निर्णय लिया गया। हथुआ बाजार में किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर जन प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह, महफूज अंसारी, मंटू मोदनवाल, अनिल पांडेय, तनवीर अहमद, हसन रजा खां, रवि कांत, उपेन्द्र शर्मा, नीरज कुमार आदि थे।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment