श्रीकृष्ण बाल लीलाओं के प्रसंग की कथा सुनाई Narrated the story of Sri Krishna's childhood incident



गाज़ियाबाद, ( संवाददाता )  वसुंधरा सेक्टर-3 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कान्हा की बाल लीलाओं को बताया। कथा में सुंदर सुंदर झांकियां भी सजाई गईं। वहीं श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेलीं। कथा को सुनाते हुए व्यास पंडित जयप्रकाश शर्मा याज्ञिक ने कहा कि भागवत कथा के रसपान से जीव को संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमदभागवत में श्रीकृष्ण की लीलाएं अनुकरणीय हैं। यह कथा जीव की मृत्यु को सुखद बना देती हैं। रामायण में प्रभु श्रीराम की मर्यादा अनुकरणीय है। 

इस दौरान उन्होंने मोक्ष दायिनी गंगा का महत्व भी बताया। कथा में संजय त्यागी, राजेश तिवारी, गिरीश आर्य, आदेश शर्मा सुशांत सिंघल, सुरेश चंद शर्मा , राजकुमार पूजारी समेत अन्य विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर-1 की एमआईजी सोसाइटी में चल रही भागवत कथा में भी कान्हा की बाललीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। कथा व्यास गोविंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को रसोत्सव का महत्व भी बताया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment