गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेशवरी ने अभियोजन की बैठक में सभी सी0ओ0 थाना अध्यक्षों थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि थानो में आई शिकायतों की हर हाल में एफ0आई0आर होनी चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही वरदास्त नही की जायेगी। लापरवाही करने वालो पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित है । थाना में आई शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाये जिससे जनता में पुलिस की छवि सुदृढ बने
उन्होने कहा कि गाजियाबाद एन0सी0आर का बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। यहाॅ की खबरे शीघ्र ही दिल्ली व अन्य शहरों मे पहुच जाती है जिससे पुलिस की छबि खराब होती है। यहाॅ प्रायः हत्या अपहरण फिरोैती जैसी घटनाये की पूर्ण तहकीकात कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने के लिए कारगर कार्यवाही करे। जिससे जनता में पुलिस के प्रति सही सन्देश पहुंचे
ए0डी0एम0 सिटी ने कहा कि त्योैहारो का सीजन आ रहा है दुर्गा पुजा, दशहरा, रामलीला, मौहरर्म में शहर में कानून व्यवस्था सही सुनिश्चित की जाये जिन स्थानों पर दुर्गा पूजा रामलीलाओं का मंचन होना है उन स्थानो का त्योैहार रजिस्टर से मिलान कर लिया जाये। नये स्थानों पर रामलीला मंचन के लिए आवेदन प्राप्त हुये है उन पर विचार विमर्श कर आख्या प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार नगर मजिस्टेªट प्रीति जायसवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment