थावे -छपरा रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पैसेंजर ट्रेन Thawe - Passenger train left behind due to crash on Chhapra railway



गोपालगंज, ( संवाददाता )  थावे -छपरा रेलखंड के दिघवा दुबौली और त्रिवक्रिम देवनगर हाल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर लगी फिश प्लेट बैंड खुलने से पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई | बताया गया कि छपरा से थावे जा रही 55183 डाउन पैसेंजर जब दिघवा दुबौली स्टेशन से सिधवलिया के लिए रवाना हुई तभी बनकटी रेलवे पुल के पास मुख्य चालक रामाधार भगत एवं सहायक चालक अजय कुमार साह को पुल के समीप फिश प्लेट का बैंड खुलने की सूचना मिली | चालकों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन तत्काल रोक दी | उसके बाद गार्ड अजय कुमार सिंह ने स्टेशन अधीक्षक दिघवा दुबौली को सूचित किया | स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर ट्रेन धीरे -धीरे आगे बढ़वाया ,उसके बाद ट्रेन गणतव्य के लिए फिर रवाना की गयी | फिशप्लेट खूलने के कारण उक्त ट्रेन करीब 45 मिनट तक बनकटी रेलवे पुल के पास खड़ी रही | ट्रेन आगे रवाना होने के बाद फिश प्लेट की मरम्मत की गई | मालूम हो कि थावे - छपरा रेलखंड पर रेल हादसे टलने की यह दूसरी घटना है | इसके पहले ट्रेन के बैट्री में आग लगने से दिघवा दुबौली स्टेशन के समीप हादसा बाल-बाल बचा था |



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment