इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया Prize killed in a brawl encounter



लखनऊ,  (भाषा) हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित एक इनामी बदमाश आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस दल ने आजमगढ जिले में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में दो लोगों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों ओर से गोलीबारी के दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया और एक अन्य घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति रामजी था, जो हत्या, डकैती, लूट के कई मामलों में वांछित था। उस पर पुलिस ने 12 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। घायल रामजी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उसके कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस बरामद किये गये।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment