एसएसपी की प्रेस वार्ता के दौरान नकाब पहने एक अपहरणकर्ता।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस के साथ शुक्रबार की रात को कोयल एंकलेव भौपुरा में एक दस साल के बालक के अपहरणकर्ताओं के साथ हुई सशस़्त्र मुठभेड़ के दौरान चली गोली से एक एसआई तथा एक अपहरणकर्ता घायल हो गया तथा दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया । लेकिन एक अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि कोयल एंकलेव भौपुरा में थाना साहिबाबाद पुलिस के साथ हुई अपहरणकर्ताओं के साथ सशस्त्र मुठभेड़ में घायल एसएसआई जितेन्द्र सिंह की हालत खतरे से बाहर है तथा उनके बाजू में बदमाशों की गोली लगी है। लेकिन पुलिस कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया जवकि एक फरार होने में कामयाव हो गया। गिरफ्तार एक बदमाश के पैर में गोली लगी है तथा वह भी खतरे से बाहर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की गयी है।





0 comments:
Post a Comment