साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) एटीएम से पैसे निकालने आये एक व्यक्ति के खाते से दो ठगों ने उससे कहा कि तुम्हें एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते लाओं हम बताते हैं। फिर पासवर्ड पूछ कर कार्ड मशीन में डाला और झूठ बोला कि तुम्हारा तो कार्ड ही खराब है लो इससे पैसे नहीं निकले, और अपने कार्ड से पैसे निकालने का ड्रामा कर उसके खाते से 10हजार रूपये निकाल कर ले गये।
जानकारी के अनुसार झंडापुर गांव के एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने आये शिवाजी पासवान से 2 लोगों ने उनके एटीएम का पासवर्ड पूछकर दस हजार धोखा देकर निकाल लिए । दरअसल एल्पस कंपनी में काम करने वाले शिवाजी पासवान पुत्र विद्या पासवान निवासी ग्राम समिति थाना दिनारा रोहतास बिहार के रहने वाले हैं। वे शुक्रवार की शाम झंडापुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उनके अकाउंट में दो हजार रूपये पहले से थे तथा आठ हजार रूपये उनकी सैलरी उनके अकाउंट में जमा हुई थी। पासवान एटीएम से पैसा निकाल रहे थे, तभी वहां दो बाइक सवार युवक आए और शिवाजी पासवान से कहा कि आपको पैसे निकालने नहीं आते हम निाकल कर दे देते हैं। ठगों ने पासवान से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाल दिया। फिर ठगों ने शिवाजी पासवान से कार्ड का पिन कोड पूछ लिया। इसके उपरांत ठगों ने शिवाजी पासवान को एटीएम कार्ड वापस दे दिया और उसे कह दिया कि तुम्हारा एटीएम कार्ड खराब हो गया है। इससे आपके पैसे नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद ठगों ने अपना कार्ड एटीएम मशीन में डाल कर नाटक करते हुए एटीएम से दस हजार रूपये निकाल कर वहां से चलते बने। ठगी का अंदेशा होने पर शिवाजी ने 100 नंबर पर काल की और पुलिस के आने पर अपनी आप बीती पुलिस को बतायी।
पुलिस भी उसे नसीहत देकर वहां से चली गयी। बेचारे गरीव मजदूर शिवाजी पासवान के सामने अब रोने के अलावा कुछ नहीं बचा था।



0 comments:
Post a Comment