बरौली में महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका The woman was killed in Barauli and thrown into the field.



गोपालगंज,   बरौली के माधोपुर ओपी क्षेत्र के माधोपुर गिरि टोला गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतका गांव के रविन्द्र गिरि की पत्नी राज कुमारी देवी थी। घटना की सूचना मिलने पर माधोपुर ओपी प्रभारी अमरेन्द्र कुमार साह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया। बताया गया है कि राजकुमारी देवी अपनी बेटी अल्का कुमारी के साथ सोमवार की देर रात खाना खा कर कमरे के बाहर सोने चली गई। 
मंगलवार की अहले सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच करने के लिए घर से बाहर गईं थीं। इस दौरान पास के खेत में महिलाओं ने राजकुमारी देवी का शव देखा। इसके बाद खेत में शव पड़े होने की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी। माधोपुर ओपी प्रभारी अमरेन्द्र कुमार साह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पास के खेत में फेंक दिया गया हो। वैसे पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment