जनपद में पुलिस ने अलग - अलग मामलों में 13 लोगों को किया गिरफ्तार Police arrest 13 people in different cases in the district



चोरी की  बुलेरो मैक्स गाडी सहित  अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना निवाडी पुलिस ने कल देर रात करीब 2 बजे जंगल ग्राम डबाना से अभियुक्त गौरव उर्फ गुलाविया पुत्र सुरेन्द्र जाट निवासी नवीपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक गाडी बुलेरो मैक्स नं0- डीएल- 1 एल ड्ब्लू - 2532 बरामद हुई है ।  

चोरी की स्कूटी सहित अभियुक्त गिरफ्तार -   थाना कोतवाली पुलिस ने आज सुबह करीब 11.30 बजे धोबी घाट मॉडल टाऊन से  राहुल पुत्र रामपुनीत राय निवासी भासमीनपुर थाना मोहदीनपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी  जो अपराध संख्या - 759/17 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद से सम्बन्धित बरामद हुई है। 

तीन चाकू व चोरी की दो बैट्ररी सहित तीन गिरफ्तार -  थाना विजयनगर पुलिस ने आज सुबह करीब 10.40 बजे एलएनटी तिराहे से अभियुक्त अर्जुन पुत्र  रफिक निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, वासू पुत्र अकील निवासी भूतोवाली गली थाना महतौर जनपद बिजनौर तथा मोहम्मद शकिल पुत्र शब्बीर निवासी हाजीसेठ का मकान मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने  इसके कब्जे से 3 चाकू व चोरी की 2 बैट्ररी जो अपराध संख्या 1654/17 धारा 380/411 भादवि थाना विजयनगर से सम्बन्धित बरामद हुई है । 

दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से एक इनोवा कार बरामद -  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने आज सुबह करीब 11.30 बजे कनावनी पुलिया से  शहालम पुत्र इस्लाम निवासी म0नं0-789 सैक्टर-3 माधवपुरा थाना ब्रहमपुरी मेरठ तथा दानिश पुत्र शकिल निवासी म0नं0-817बी सैक्टर-3 माधवपुरा थाना ब्रहमपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक इनोवा कार नं0- यूपी 14 - डीएम 0333 जो अपराध संख्या - 1347/17 धारा 379/411/482/420 भादवि से सम्बन्धित है बरामद हुई है ।

जुँआ खेलते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार,  कब्जे से 2620 रु0 व 52 पत्ते ताश बरामद -  थाना कविनगर पुलिस ने कल शाम पीले क्वाटर सदरपुर गेट से अभियुक्त चिन्टू पुत्र धर्मवीर सिंह तथा विनोद पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम सदरपुर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिनके कब्जे से 2620 रु0 व 52 पत्ते ताश बरामद हुए है । 

दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे 36,000 रु0, पर्चा सट्टा, पेन्सिल  बरामद -  थाना मसूरी पुलिस ने कल देर रात फौजी प्रोपर्टी के सामने से कर्ण पुत्र हरलाल निवासी गली नं0-6 अम्बेडकर कॉलानी मसलगढी जनपद गाजियाबाद  तथा सुशील पुत्र स्वं0 रतनसिंह निवासी इन्द्रगढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिनके कब्जे से 63,000 रु0, पर्चा सट्टा व पेन्सिल बरामद हुई है । 

चोरी के तीन मोबाइल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना भोजपुर पुलिस ने आज सुबह करीब 9.00 बजे सैदपुर के पास से अभियुक्त जोनी पुत्र विनोद निवासी चुडियाला थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा सुनील पुत्र राधेश्याम निवासी म0नं0-423 हरमुखपुरी कस्बा मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल जो अपराध संख्या 388/17 धारा 380/411/414 भादवि से सम्बन्धि है बरामद हुए है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment