उत्तर भारत का विशेष पारंपरिक व्रत पर्व करवा चौथ पर आठ बजे के बाद होगा चंद्रमा का उदय - karwa chauth when will you see the moon in your city





नई दिल्ली: उत्तर भारत का विशेष पारंपरिक व्रत पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है जो कि इस बार 8 अक्टूबर को है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को पूजन करने के बाद चांद और फिर पति को छलनी में से देखने के बाद जल ग्रहण करती हैं. यह पर्व चांद के दर्शन से जुड़ा है और चंद्रमा का उदय रात आठ बजे के बाद होगा. करवा चौथ के मौके पर आपके शहर में चांद कब दिखाई देगा यह आप यहां जान सकते हैं.

उत्तर भारत में गाजियाबाद में चंद्रमा के दर्शन रात 8.30 बजे किए जा सकेंगे. लखनऊ में 8.35 बजे, देहरादून में 8.32 बजे, आगरा में 8.35 बजे और चंडीगढ़ में 8.42 बजे चांद देखा जा सकेगा.



भोपाल में रात 8 बजकर 34 मिनट पर चांद दिखाई देगा. अहमदाबाद में 8.45 बजे, मुंबई में 8.35 बजे और पुणे में 8.30 बजे चांद के दर्शन करके महिलाएं व्रत समाप्त कर सकेंगी.



उधर पूर्वोत्तर में गुवाहाटी के आसमान में रात 8.40 बजे चांद आएगा. कोलकाता में 8.35 बजे और पटना में 8 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा के दीदर किए जा सकेंगे. दक्षिण भारत में चेन्नई में रात 8.30 बजे और बेंगलुरु में भी 8.30 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकेंगे.   



करवा चौथ पर पूजन के लिए शाम 5.55 बजे से 7 बजकर 9 मिनट तक पूजन करने का मुहूर्त है. इस पूजन के बाद चंद्रमा के उदित होने पर व्रत समाप्त होगा.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment