केदारनाथ को लेकर मोदी ने 2013 में ऐसा क्या दिया था प्रस्ताव, जो 'डर' गई थी UPA सरकार



पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस साल दोबारा उत्तराखंड के केदारनाथ दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें 2013 में आई बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण का काम नहीं करने दिया था. आपको बता दें कि उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

जून 2013 में उत्तराखंड में जो तबाही आई थी, उसने पूरे राज्य की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी थी. केदारनाथ सहित कई शहर बर्बाद हो गए थे. उस समय पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रभावित इलाकों से 15 हजार लोगों को निकालने की सामने आई थी. इस खबर की काफी चर्चा हुई थी.

उस दौरान बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस दावे को गलत बताया था. राजनाथ ने कहा था कि उनकी मोदी से बात हुई है और उन्होंने इस बात से इनकार किया है. राजनाथ ने इन खबरों पर सवाल उठाए थे. हालांकि बाद में यह बात उत्तराखंड में बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलुनी द्वारा कहने की बात सामने आई थी.

उस दौरान नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों का दो दिन का दौरा किया था. सूत्रों के अनुसार केदारनाथ के साथ मोदी का स्पेशल रिश्ता है. गुजरात के सीएम बनने से पहले वह हर साल केदारनाथ के दर्शन के लिए आते थे.

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया. वह पहले पीएम हैं जिन्होंने केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के समय और बंद होने के समय दौरा किया है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment