24 एवं 27 अक्टूबर को वजन दिवस का होगा आयोजन Weight Day will be organized on 24th and 27th October.



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नगर आयुक्त, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्बोधित एक आदेश में कहा है कि अतिकुपोषित बच्चो के पहचान एवं निवारण हेतु 0 से 05 वर्ष बच्चो के पहचान हेतु दो चरणों में दिनांक 24 एवं 27 अक्टूबर 2017 को वजन दिवस के रूप में मनाया जाना है। 

वजन दिवस के बारे में स्थानीय स्तर पर सामुदायिक जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार कराये जाने तथा प्रधान/वी0एच0एस0एन0सी0/पार्षद का सहयोग भी प्राप्त किया जाये।  उन्होने जनपद में आयोजित होने वाले वजन दिवस के सम्बन्ध में 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 17 के मध्य डुग्गी एवं लाउड स्पीकर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाये। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment