24 अक्टूबर को तहसील स्तरीय ऋण मोचन शिविरो का आयोजन होगा On October 24 tehsil level debt redemption camps will be organized



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने एक आदेश में कहा है कि जनपद में फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत तृतीय चरण में पात्र , अर्ह लघु एवं सीमान्त कृषकों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण हेतु 24 अक्टूबर 2017 में प्रातः 10 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय कैम्पों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु तहसीलवार कार्य आवंटन व दायित्व सोैंपे गये है। अधिकारी  व कर्मचारी सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करे। सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों का कार्य स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्व प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । 

उन्होने बताया कि लोनी तहसील के तहसील लोनी में आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील सदर के आई0टी0एस0 कालेज मोहननगर में आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी भूमि सरंक्षण अधिकारी तथा तहसील मोदीनगर के आई0टी0एस0 डेन्टल कालेज मुरादनगर में आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी उप निबन्धक एवं आयुक्त सहकारी समितियां व उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा जिला उद्यायन अधिकारी होगे। 

जिलाधिकारी ने कहा है कि समस्त जिला बैंक समन्वयक  आई0टी0एस0 डेन्टल कालेज मुरादनगर में आयोजित तहसील स्तरीय कैम्प में उपस्थित रहकर अपनी-अपनी बैकांे की शाखाओ के प्रभारी होगे तथा ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित कराने में पूर्ण सहयोग देगे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment