जनपद में नहीं होगी मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्रीः जिलाधिकारी Sales of adulterated food items will not be in the district: District Magistrate



जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य पदार्थो में मिलावट खोरी के विरूद्व चलाये गये अभियान में लाखो रूपये की खाद्य सामग्री नष्ट करायी गयी 

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा हेै कि खाद्य पदार्थो में अस्वास्थ्य कर सामग्री की मिलावट करने वाले लोग बख्शे नही जायेगे ऐसे लोगो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा है कि जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थो चाहे मिठाइया है अन्य कोई खाद्य पदार्थ, जनपद में विक्री नही होने दिया जायेगा। इसके लिए दिनांक 10 अक्टूबर से निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान अवतक 51 खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गये है जिसमें रसगुल्ला के 11, मावा के 09 तथा सास के 03 नमूने है अभियान के दौरान लगभग 25 लाख रूपये कीमत के 125 कुन्तल रसगुल्ला, लगभग 8 लाख कीमत का 40 कुन्तल मावा नष्ट किया गया है। इसके साथ ही लगभग 40 हजार रूपये कीमत की 4 कुन्तल सास भी नष्ट की गई है। अभियान के दौरान कृत कार्यवाही के बारे में रितु माहेश्वरी ने बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर को बीकानेर स्वीटस, आदित्य सिटी सेन्टर इन्दिरापुरम परिसर मकनपुर में 60 किलो साॅस, 25 लीटर दूध, 50 किलो बूदीं, 50 किलो छेना नष्ट कराया गया व काजू बर्फी रसगुल्ला खोया का नमूना लिया गया। 

मोदीनगर के कादराबाद में पवन पाडे के यहाॅ से एक साॅस का नमूना लिया गया, 40 क्ंिवटल साॅस नष्ट कराया गया। हरमुखपुरी मोदीनगर (साई इन्टरप्राइजेज) पर 05 क्ंिवटल साॅस नष्ट कराया गया व एक साॅस का सेम्पल लिया गया। लंकापुरी मोदीनगर में श्री गणेश फूडस प्रोडक्ट पर दो क्ंिवटल साॅस नष्ट कराया गया व एक साॅस का सेम्पल लिया गया तथा प्याज व लहशुन का पाउडर का एक और नमूना लिया गया। डिफेन्स कालोनी भोपुरा में रसगुल्ला के कारखाने से एक नमूना लिया गया व 08 क्ंिवटल रसगुल्ला नष्ट कराया गया। वैशाली मेट्रों स्टेशन के पास अन्सल प्लाजा (जिन्दल बीकानेर स्वीटस)से मिठाई के कारखाने से एक-एक नमूना मावा, मिल्क केक छेना तथा 10 किलो खोया 15 किलो खोया बर्फी तथा 15 किलो लडडू भी नष्ट कराया गया।  

14 अक्टूबर, को मुरादनगर थाने के पास से गाडी से मावा के तीन नमूने तथा लगभग 35 क्ंिवटल मावा भी नष्ट कराया गया तथा एक नमूना रंगीन रसगुल्ला का लिया गया तथा लगभग 50 किलो रंगीन रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। 15 अक्टूबर को खोडा से एक-एक नमूना खोया, रंगीन छेना रसगुल्ला लिया गया लगभग 01 क्ंिवटल खोया 50 किलो रंगीन छेना रसगुल्ला तथा 70 किलो पुरानी मिठाईया जो रिसाइकिल कर नया बनाने हेतु रखा गया उसे भी नष्ट कराया गया तथा मसूरी से एक नमूना बर्फी का तथा एक नमूना बालूशाही तथा 50 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया तथा मुकीमपुर से तीन नमूना रसगुल्ला का तथा एक छेना का नमूना लिया गया और लगभग 04 क्ंिवटल रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। मैन रोड संगम पार्क खोडा कालोनी पर एक रसगुल्ला का नमूना लिया गया व 35 क्ंिवटल रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment