लखनऊ, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) देश की बेहतरीन सड़कों में शुमार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आगामी 24 अक्टूबर को वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उतारने के मद्देनजर शुक्रवार रात से इस पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। ये रोक 24 अक्टूबर को सुबह दस बजे से लड़ाकू विमान सुखाई, जगुआर और मिग के साथ ही एमआई-17 उतारे जाएंगे। इस सड़क पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हरक्युलिस सी-17 की भी लैण्डिंग की जाएगी।
वहीं दिवाली की छुट्टी बिताकर यदि आप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से कानपुर तक जाने या फिर आने का प्लान कर रहे हैं, तो प्लान में थोड़ा बदलाव कर लीजिए। क्योंकि वायुसेना के अभ्यास के चलते आज रात से 24 अक्टूबर तक एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक बंद रहेगा। 21अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का फ्लाइंग अभ्यास होगा। इसलिए इस दौरान कानपुर के अरौल इंटरचेंज से लखनऊ के बीच ट्रैफिक पूरा बंद रहेगा। करीब 60 किलोमीटर का रास्ता बंद होने के कारण एक्सप्रेस-वे से आने वाले मुसाफिरों को अधिक समय लग सकता है।
21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन और एयरफोर्स के मालवाहक विमान अभ्यास करेंगे। इस दौरान दिन में कई बार विमानों को एक्सप्रेस-वे पर उतारा जाएगा। एयरफोर्स का यह फ्लाइंग अभ्यास उन्नाव की बांगरमऊ स्थित पट्टी पर होगा।
एक्सप्रेस वे आंशिक तौर पर बंद होने पर आप इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कानपुर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक बंद होने से एक्सप्रेस-वे पर आने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अरौल इण्टरचेन्ज ( कानपुर) से लखनऊ के बीच यातायात का संचालन 20 की रात से 24 तक प्रतिबंधित रहेगा
24 अक्टूबर को एक्सप्रेस-वे की उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर होने वाले भारतीय वायु सेना का फ्लाइंग अभ्यास होगा
आगरा से आने वाले वाहन कानपुर के अरौल में एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर जाएंगे। इसके बाद यहां से गाड़ियां कानपुर की ओर 6 किलोमीटर चलेंगी। बायीं ओर बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुड़ने के बाद बांगरमऊ पहुंचा जा सकेगा। अरौल इण्टरचेन्ज (कानपुर) से लखनऊ के बीच आगरा से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन अरौल ( कानपुर) में एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद 6 किमी कानपुर की ओर चलकर बायीं ओर बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग पर मुडे़ंगे व इस मार्ग से बांगरमऊ पहुंचेंगे तथा बांगरमऊ से मियागंज, हसनगंज व मोहान होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।
लखनऊ से आगरा जाने वाले वाहन भी इसी परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।
अरौल इण्टरचेन्ज से बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग मोड़ तक की दूरी 6 किमी, बिल्लौर-बांगरमऊ मार्ग होते हुए बांगरमऊ तक की दूरी 23 किमी तथा बांगरमऊ से मियागंज-हसनगंज-मोहान होते हुए लखनऊ तक की दूरी 68 किमी है।



0 comments:
Post a Comment