तीन अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 48 पेटी फुलझडी, गोल पटाखा, बरामद Three boxers, rounded crackers, recovered from three accused arrested



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल शाम असालतनगर से  नाजिम पुत्र यूसुफ, सद्दाम पुत्र निसार निवासी मौहल्ला कुरैशियान ग्राम असालतपर फरुकनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद तथा तोसिफ पुत्र अय्यूब निवासी कब्रिस्तान वाली पुलिया पसौण्डा थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके  कब्जे से 48 पेटी फुलझडी, गोल पटाखा, मैजिक पोप्स हरे बरामद किया है । बताया जाता है कि यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों द्वारा दिवाली पर पटाखा वैन के बावजुद बिक्री करने पर इन तीनों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत करने के बाद की गई है । 
दूसरी तरफ थाना इंदिरापुरम पुलिस ने हत्या में नामजद एक अपराधी को मय आलाकत्ल गिरफ्तार किया है । 
जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल देर रात करीब  11.50 बजे पुस्तारोड कनावली से अभियुक्त सोनू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र प्रेमपाल निवासी एफ- 13 गाजीपुर थाना गाजीपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है । इसके कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या -1003/17 धारा 147/148/149/307/302/427/34 भादवि से सम्बन्धित आला-कत्ल पिस्टल 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment