गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस ने कल रात डाबर तालाब से अभियुक्त राजेश पुत्र शिवशंकर निवासी अंकित बिहार शिवबिहार करावलनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाईक पैशन प्रो जो मुकदमा अपराध संख्या 1042/17 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित बरामद हुई है ।
जुँआ खेलते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 1620 रुपए व 52 पत्ते ताश बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात करीब 11 बजे अब्दुल हमीद कॉलोनी के पास से अभियुक्त मुजफ्फर अली पुत्र मुशर्रफ अली, हाज मोहम्मद पुत्र रशीद, जान मोहम्मद पुत्र ताजखाँ निवासी सैक्टर11 प्रतापविहार जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से जुँआ खेलते हुए 1620 रुपए व 52 पत्ते ताश बरामद हुए है ।
एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 8 किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ बरामद - थाना खोडा पुलिस कल मौहल्ला प्रताप विहार से हरिचन्द्र पुत्र रमेश निवासी प्रताप विहार खोडा से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 8 किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ बरामद हुआ है ।
चोरी के आटो व चाकू सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने कल देर रात इतवार बाजार से अभियुक्त विशाल पुत्र राजकुमार निवासी न्याय खण्ड-2 इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक आटो व एक चाकू बरामद किया है ।
दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से दो चाकू बरामद - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात इनामविहार से अभियुक्त सोनू उर्फ फिरोज पुत्र शब्बीर निवासी कासिम विहार थाना ट्रोनिकासिटी जनपद गाजियाबाद तथा कुलदीप पुत्र फकीर सिंह निवासी इनामविहार थना ट्रोनिकासिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो चाकू अवैध रुप से बरामद हुए है ।
50 किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने कल शाम डासना से गौरव सिंघल पुत्र विनोद सिंघल निवासी राजीवपुरम कॉलोनी डासना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ बरामद किया है ।
40 किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात मण्डी भगवानगंज से अभियुक्त मुकेश शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी ग्राम मुरादाबाद थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया कर उसके कब्जे से 40किलोग्राम विस्पोटक पदार्थ बरामद किया है ।
दो किलो 800 ग्राम गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने कल रात तातिया चैराहा गेट से अभियुक्त चिन्तामनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी राजीव विहार खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दो किलो 800 ग्राम गांजा अवैध रुप से बरामद हुआ है ।



0 comments:
Post a Comment