स्वच्छ गंगाजल की मांगः 25 को पुरबिया समाज देगा धरना Demand of clean Ganges water



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  हिण्डन नदी में हरिद्वार से शुद्ध गंगा जल न आने के कारण लोगों को हो रही परेषानियों को अवगत करते हुए पुरबिया जन कल्याण परिषद् ने कहा कि अगर अगर 24 अक्टूबर तक शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति नही की जाती है तो 25 अक्टूबर से पुरबिया समाज के लोग छठ घाट पर ही घरने पर बैठने को मजबूर हांेगे। 
संस्था के महासचिव राकेश तिवारी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि छठपूजा पवित्रता का प्रतिक हैं, शुद्ध जल की व्यवस्था अनिवार्य हैं। हिण्डन नदी व नहर में हरिद्वार से शुद्ध गंगा जल आना चाहिए। जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया हैं। महानगर में हिण्डन नदी के दोनों तटों के अलावा 45 अन्य घाट हैं, जहां पांच लाख व्रतधारियों के लिए जिला प्रशासन, घाटों की मरम्मत, सफाई, पानी, विद्युत, सुरक्षा, सीसीटीवी, केमरे आदि की व्यवस्था करता हैं,  पर्व बहुत करीब हैं, व्यवस्था कहीं कुछ दिखाई नही दे रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो से छठ पर्व के मौके पर हिंडन नदी में गंदा और प्रदूषित जल छोड़ा जाता है। पिछले वर्ष अध्र्य देते समय गंदे पानी को मूंह में डालने को माता - बहनें तैयार नहीं थी, लेकिन अस्था के कारण उन्हें गंदा जल से ही अध्र्य देना पड़ा । उस समय हम लोगों का अपने समाज के महिलाओं के सामने शर्म से सर नीचे झूक गया । प्रशासन को भी यह सोचना चाहिए कि यह पर्व करोड़ों लोगों के आस्था से जूड़ा है, तथा ब्रतधारी इस ब्रत में अघ्र्य देते समय नहाते तथा उसका पान कर करते हैं, ऐसे में नदी का पानी तो स्वच्छ होना चाहिए । 

उन्होंने कहा कि बहरा और अंधा प्रशासन का कान और आंख खोलने तथा अपनी समाज की महिलाओं के समक्ष शर्मिदा से बचने के लिए अगर प्रशासन 24 अक्टूबर तक हिंडन नदी में स्वच्छ जल नहीं छोड़ता है तो हम लोग 25 अक्टूबर से घट पर ही घरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे ।  

भोजपुरी महासभा के संस्थापक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी श्रद्धालु इस बात से चिंतित व भयभीत हैं कि हिण्डन नदी व नहर में पूजा के समय गंगाजल आएगा या नही। यदि 24 अक्टूबर तक अगर हिण्डन नदी में शुद्ध गंगा जल उपलब्ध नही होने पर संस्था के सभी कार सेवक व सहयोगी 25 अक्टूबर को हिण्डन नदी व घाट पर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से निवेदन कर रहे है कि महापर्व को पवित्रता के साथ मनाने में हमारा सहयोग करें। वार्ता में मुख्य रूप से अमन शर्मा, कूॅंवर चन्द्रषेखर सिंह, डी.एन.सिंह, मंटु सिंह, विनोद अकेला, संजय त्रिपाठी, संजीव शर्मा, राजाराम मौर्य, संतोष मिश्रा, सूजित तिवारी, गुड्डू पाण्डेय, संजय सिंह, ललित कुमार, प्रताप सिंह, वरूण शर्मा, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment