दो अभियुक्त गिरफ्तार Two accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी बॉर्डर पुलिस कल देर रात  संतोष विहार पानी के टंकी क पास से अभियुक्त अनीस उर्फ हनीफ पुत्र सक्कन निवासी राजीव गार्डन थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद तथा रॉबट उर्फ कपिल पुत्र रामकिशोर निवासी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल, चोरी की एक मोटर साईकल डिस्कवर न0 डीएल 7 एस बीई 7294, एक तमंचा 315 बोर मय  जिन्दा कारतूस व  चाकू  बरामद हुए है। 

सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार  - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात गली न0-7 बृजविहार से अभियुयक्त नाजिम पुत्र जाहिर निवासी आदर्श नगर कॉलोनी थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 580 रूपए व गत्ता पेन्सिल बरामद हुए  है। 
दूसरी तरफ पुलिस ने कल शाम प्राइमरी विद्यालय रेलवे लाइन के किनारे विजयनगर से अभियुक्त इंतजार अली पुत्र रहीसुद्दीन निवासी ग्राम सुदामापुरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 580 रूपए नगद व पर्चा सट्टा बरामद हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment