शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता पर 6 कर्मियो को प्रतिकूल प्रविष्टि adherence to disadvantage of settlement of grievances against 6 personnel



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने शिकायतो के निस्तारण में शिथिलता वरतने पर 6 अधिकारियों  व कर्मचारियो को प्रतिकूल प्रविष्टी दी है । 

जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में बताया कि तहसील समाधान दिवस में आम जनता की प्राप्त शिकायतो पर सम्बन्धित विभाग  के अधिकारियों द्वारा जांच करने के उपरान्त पे्रषित आख्या का अन्य विभागो से सत्यापन कराने की प्रक्रिया में तहसील मोदीनगर के ग्राम रोरी के निवासी श्री निसार अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन के प्रार्थना पत्र पर डा0 मुन्शी लाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजियाबाद द्वारा की गयी जांच के उपरान्त पे्रषित आख्या का सत्यापन जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी से करायें जाने के उपरान्त पाया गया कि डा0 मुंशी लाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दुकानों को सील करायें जाने के सम्बन्ध में पे्रषित की गयी भा्रमक आख्या के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की गयी हेै। 
श्री चरण सिंह पुत्र नत्थन सिंह निवासी ग्राम भटजन तहसील मोदीनगर द्वारा दिनांक 05.09.2017 को तहसील दिवस मोदीनगर में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया जिस पर श्री अलीजान क्षे़त्रीय लेखपाल क्षेत्र भटजन तहसील मोदीनगर द्वारा दिनांक 14.09.2017 को आख्या प्रस्तुत की गयी। कि  विपक्षीगण द्वारा चल रहे रास्ते पर दीवार लगा रखी थी, को हटा लिया गया है। वर्तमान में कोई रास्ता अवरूद्व नही है। आख्या का सत्यापन जिला समाज कल्याण अधिकारी से कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी आख्या में अवगत कराया गया के रास्ते की दीवार मौके पर पायी गयी जो पूरी तरह से नही हटायी गयी। शिकायत कर्ता शिकायत से सन्तुषट नही है। श्री अलीजान क्षेत्रीय लेखपाल क्षेत्र भटजन तहसील मोदीनगर को दी गयी भ्रामक आख्या के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की गयी है। 
इसके अतिरिक्त आई0जी0आर0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत पोर्टल पर डाले गये सन्दर्भो को नियमित रूप से माॅनिटरिंग न किये जाने पर डा0 अशोक राणा जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, श्री अजय शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक निदेशक मत्सय गाजियाबाद, श्रीमती पूजा सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डासना को भविष्य के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment