भू-माफियाओ को चिन्हित करके उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएः अपर मुख्य सचिव Marking the land mafia, strict action should be taken against them: Additional Chief Secretary



  • अपर मुख्य सचिव द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी                                      

गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   वित्तीय अनुशासन एवं स्वालम्बन तथा सुप्रवन्धन से ही कोई संस्था या विभाग निरन्तर आगेे वढ सकता है सभी सरकारी विभाग व संस्थाये जो निर्माण कार्यो से जुडी है वह वित्तीय अनुशासन बनाये रखते हुये समयवद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से अपने कार्या को  पूरा करे। श्री सदाकान्त आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये यह बात कही। उन्होने लोक निर्माण विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम जैसी कार्यदायी संस्थाओ से कहा कि बडी परियोजनाओ को शुरू करने से पूर्व उनकी कार्य योजना एवं तैयारी भली भाॅति कर ले ताकि एक बार कार्य प्रारम्भ हो जाने के बाद रूके नही और समय से कार्य पूर्ण हो। 
अपर मुख्य सचिव ने सरकारी जमीनो से अवैध अतिक्रमण हटाने व भू-माफियाओ को चिन्हित करके उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जो जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो उसे शासकीय उपयोग में ले लिया जाए जमीन खाली न छोडी जाए। अतिक्रमण व अवैध कब्जा से मुक्त भूमि की वाउन्ड्री कराकर वोर्ड लगवा दिया जाए ताकि पुनः अतिक्रमण या  अवैध कब्जा की गुन्जाइस न रहे। 
अपर व्यय सचिव ने कर एवं करेत्तर राजस्व में वढोत्तरी करने की आवश्यकता पर वल देते हुए स्टाम्प रजिस्टेªशन विधुत देय की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने चकबन्दी वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में तेजी लाने की जरूरत बतायी। श्री सदाकान्त ने संस्थागत प्रसव के तहत जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान,तथा आशा कार्यकत्रियों के भुगतान में तेजी लाने के लिए कहा साथ ही टीकाकरण में बच्चों के पूर्ण प्रतिरक्षण पर बल दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल पाइप योजनाओ के संचालन, हैण्डपम्पों के रिर्बोर कार्य , पुलों के निर्माण नये विधुत कनेक्सन, प्रधान मंत्री आवास योजना, शहरी तथा अमृत योजना में जैसे कार्यक्रमों की प्रगति वढाने के निर्देश दिये। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में हुई प्रगति से अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया। उन्होने जनपद में एन्टी भू-माफिया अभियान के सम्बन्ध में बताया  िकइस अभियान को तेजी के साथ चलाया जा रहा है जनपद में 45 भू-माफिया चिन्हित किये गये है तथा 150 हैक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त करायी गयी है। आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतो का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है । जनपद को हरित एवं सुन्दर बनाने तथा पोलिथीन मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागो की लम्बित परियोजनाओ एवं कार्य जिनकी धनराशि शासन स्तर से अमुक्त होना है उनके बारे में अपर मुख्य सचिव को अवगत कराते हुये शीघ्र अमुक्त कराने का अनुरोध किया गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जनपद में अपराधो पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। वाहन चोरी के मामलो में त्वरित कार्यवाही करके 400 वाहन बरामद किये गये है। यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाये गये अभियान के तहत 15550 वाहनों का चालान किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने बदलते समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली एवं व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता बतायी। उन्होने कहा कि नयी पीढी की सोच पुलिस के प्रति बदली है अपराधिक घटना के होने पर तत्काल पुलिस बल पहुचे तथा त्वरित कार्यवाही करे। पी0सी0आर0 वाहन रात में क्षेत्र में भ्रमण करते रहे जिनकी लोकेशन ली जाये। शाम को बाजारो व भीड भाड वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति बनायी रखी जाये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि स्वच्छता मिशन ग्रामीण के तहत जनपद में निर्धारित लक्ष्य 12113 शौचालय निर्माण के सापेक्ष शतप्रतिशत शौचालयों का निर्माण करा दिया गया है । उन्होने फसली ऋण मोचन योजना तथा विभिन्न निर्माण व विकास कार्यो की अद्यतन प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी । इस अवसर पर नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह सहित सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment