पटना, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि राम और गाय के अलावा भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में श्री प्रसाद ने कहा कि ये विकास की जगह राम मंदिर और गाय के मुद्दे उठा रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोध्या में दिवाली मनाए जाने पर उन्होंने कहा कि समाज में तनाव फैलाना व बांटना भाजपा का काम है। उन्होंने पटना एम्स में बच्ची की मौत पर कहा कि पूरी सरकार चौपट है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा था कि बिहारी एम्स में भीड़ लगाते है। भाजपा सरकार पूरी तरह अहंकार में है। नीतीश कुमार व सुशील मोदी बिहार की जनता को चकमा दे रहे हैं। श्री प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात होने की बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी छठ पूजा करेंगी।
पटाखा नहीं बैलून फोड़ूंगा : विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने विरोधी दलों के नेताओं को दीपावली की बधाई दी है और कहा कि विरोध की राजनीति छोड़कर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-पाठ करें। युवा राजद नेता दीपावली में स्लम बस्ती में दीया जलाएंगे। श्री यादव ने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ आने का निमंत्रण दिया और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को लालू जी न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली में पटाखा नहीं, बैलून फोड़ूंगा, पटाखा से प्रदूषण फैलता है।



0 comments:
Post a Comment