कटेया में मंदिर से नीलम की बेश कीमती मूर्ति लूट ले गए बदमाश Badamash took away the precious statue of Neelam from temple in Kateya



गोपालगंज, ( गोपालगंज )  जिले के सीमावर्ती कटेया थाना में एक बार फिर बदमाशों ने मंदिर से नीलम पत्थर की बनी करोड़ों की मूर्ति लूट ली।घटना मंगलवार की रात की है। अमेया स्थित हीरमति रानी देवी के मंदिर में स्थापित सती देवी की नीलम की मूर्ति को लूटने से पूर्व चोरों ने वहां पहरा दे रहे चौकीदारों संजय यादव एवं तूफानी यादव को बंधक बना लिया। 

वहीं मंदिर के पुजारी प्रमोद तिवारी को एक चौकी से बांध दिया। बदमाशों ने बिजली के टूटे हुए खम्भे से मारकर मूर्ति को तोड़ दिया। फिर आराम से निकल गए । चौकीदारों व स्थानीय लोगों ने बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकीदारों के अनुसार करीब 10 की संख्या में मूर्ति लूटने आए नकाबपोश बदमाश हाथ में चाकू लिए हुए थे।सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। 

सुबह होते ही हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी दो बार मूर्ति चोरी हो चुकी है। सबसे पहले वर्ष 1997 में मूर्ति की चोरी हुई थी।लेकिन तीन वर्ष बाद यूपी के कसेआ से पुलिस ने मूर्ति को बरामद कर लिया था।2011 में एक बार फिर चोरों ने मूर्ति चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बार बार हो रही चोरी के मद्देनजर सुरक्षा के लिए यहां दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इधर मूर्ति चोरी के विरोध में सड़क जाम कर ग्रामीणों प्रदर्शन भी किया। करीब दो घंटे तक मीरगंज भागीपट्टी पथ को परसौनी नहर के पास जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस के विरुद्ध नारे लगा रहे थे। बाद में मीरगंज इंस्पेक्टर बी पी आलोक के काफी समझाने एवं एक सप्ताह के अंदर मूर्ति बरामद करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कारी जाम हटा लिया गया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment