अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली: 2 लाख दीप जलाकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड Historical Diwali in Ayodhya: world record created by burning 2 lakh lamp



नई दिल्ली, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में सरयू तट रोशनी से जगमग हो गया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और हेलीकाप्टर से की गयी पुष्प वर्षा के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या बुधवार को दो लाख दीपक प्रज्जवलित कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गयी।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यों को राम राज्य स्थापित करने की दिशा में उठाये गये कदम करार देते हुए आज कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यों से देश के आम नागरिक को जो सुख मिलेगा, वही राम राज्य होगा।
योगी ने आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के भव्य आयोजन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर परिवार के सिर पर छत हो। वर्ष 2019 तक अपना व्यक्तिगत शौचालय हो, बिजली हो। यही रामराज्य है। अगर हर गरीब के पास र हो, रोजगार हो, बिजली हो तो उसके लिये वही रामराज्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प से सिद्धि तक का मंत्र दिया है। उनका संकल्प है कि एक ऐसा भारत बने जो गंदगी, गरीबी, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त हो।
उन्होंने कहा भगवान राम उस समय के सबसे बड़े आतंक के पयार्य रावण और उसकी सेना को मारकर अयोध्या लौटे थे। आज इस देश को जिस दिशा में प्रधानमंत्री ले जा रहे हैं। निरन्तर विकास की योजनाएं चल रही है। हम आप सबको आश्वस्त कर सकते हैं। एक—एक कर सारे कार्य हो रहे हैं। केवल उस संकल्प के साथ जुडि़ये, अगर आपके पास ताकत होगी तो उसके बल पर कुछ भी कर सकते हैं। वह ताकत होगी विकास की। वह ताकत होगी भारत को ताकतवर बनाने की इच्छा की।
जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि अयोध्या के बारे में देश और दुनिया के मन में क्या है। इसकी तस्वीर पेश करने के लिए जरूरी था कि दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सभी चीजें देने वाली अयोध्या को उसके असल रूप में पेश किया जाए। उसे नकारात्मक चर्चा के बिंदु से उसे सकारात्मकता तक ले जाने का हमारा अभियान है।
योगी ने कहा, थाईलैंड और इंडोनेशिया में श्रीराम राम का बहुत महत्व है। वहां की हर सड़क का नाम भगवान राम के नाम पर है। सीएम योगी ने कहा कि सबसे बड़े मुश्लिम देश इंडोनेशिया के लोग मानते हैं कि उनका धर्म इस्लाम जरूर है लेकिन उनके पूर्वज भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला करने आए हैं।
दीप महोत्वस से पूर्व बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज राज्य सरकार में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। रामराज्य की यही खासियत है, रामराज्य में सभी को समान अवसर थे। किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं था।
सीएम योगी ने कहा कि अगर वह अयोध्या आते हैं तो लोग कहते हैं अयोध्या क्यों आते हैं। और यदि अयोध्या नहीं आएंगे तो कहेंगे कि डर के मारे अयोध्या नहीं जा रहे।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment