एक वांछित अभियुक्त हथियार सहित गिरफ्तार Arrested with a wanted accused weapon



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने कल देर रात किशनपाल फैक्ट्री नहर रोड बेहटा हाजीपुर से वांछित अभियुक्त किशनपाल पुत्र टीकाराम निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस सम्बंधित थाना सिहानीगेट मुकदमा अपराध संख्या 982/17 धारा  307/120बी/201 भादवि बरामद हुआ है। 

एक किलो 400 ग्राम गांजे सहित  अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल शाम शिप्रा सनसिटी से अभियुक्त रणजीत उर्फ सूर्य प्रताप सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बडगांव थाना बाह जनपद आगरा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

जुआ खलते हुए 4 जुआरी गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने आज 11.30 बजे प्रातः कैप्टन गैस एजेंसी के  अभियुक्त जयपाल सिंह पुत्र देवकी, भूदेव सिंह पुत्र कनछिदा, पप्पू पुत्र मुंसी लाल निवासी सै0-11 प्रताप विहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा नितिन गौतम पुत्र जगदीश निवासी आदर्श नगर कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 915 रूपए नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए है। 

चोरी के बाइक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने आज सुबह करीब  9 बजे भाटिया पुल से अभियुक्त अमित उर्फ बिल्ली पुत्र राधेश्याम निवासी शाह पुर बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक चोरी की बाइक स्प्लेंडर न यूपी 81 एपी 9657 व एक चाकू बरामद हुआ है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment