घरों में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार Three vicious thieves arrested in homes



कब्जे से जेवरात, चांदी के बर्तन, स्कूटी आदि बरामद  

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल शाम होली चाइल्ड चैराहा के पास से 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में रफीक पुत्र छोटू लाल निवासी किलाक रोड मल्लीमाल थाना भीम ताल जनपद नैनीताल उत्तराखंड, बिजेंद्र पुत्र सुनेहरी निवासी त्यागी मार्किट घूकना मोड़ थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा इंद्रपाल पुत्र चम्पत निवासी किरायेदार छोटेलाल का मकान  सिहानी गांव थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद है । पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी स्कूटी न0 यूपी 14 एएच 4403, चांदी के बर्तन,  लैपटॉप व टीवी, सोने के आभूषण, पानी की टोटियां अन्य कीमती सामान व नगदी आदि बरामद की है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment