25 हजार का इनामी वांछित बदमाश गिरफ्तार 25 thousand prized rookie arrested



कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस जिन्दा बरामद  

गाजियाबाद, ( संवाददाता  )  थाना साहिबाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने आज सुबह करीब 10 बजे  टैम्पो स्टैंड सीमा बॉर्डर से 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश नागर उर्फ दुजाना पुत्र महेश चंद नागर निवासी ग्राम दुजाना थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर  है। थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर के मुकदमा अपराध संख्या  358/17 धारा 147/148/149/302/506/120बी/195ए/43 भादवि में 25 हजार का पुरुस्कार घोषित अपराधी है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया है । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment