सपा लड़ेगी हिमाचल विधानसभा का चुनाव SP to contest Himachal assembly elections



लखनऊ,  (भाषा)  उत्तर प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी :सपाः हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव के प्रत्याशियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही विभिन्न इकाइयों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये हैं।

चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए नौ नवम्बर को चुनाव होने हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment