अश्विनी कुमार चौबे ने एचएलएल की अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं का निरीक्षण किया Ashwini Kumar Choubey inspected HLL's R & D facilities



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की मांग को पूरा करने हेतू एचएलएल द्वारा चलाई जा रही नवाचार और उपयोगी अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए आज अक्कुलम, त्रिवेन्द्रम में अपने मंत्रालय के उपक्रम एचएलएल की अनुसंधान और विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्हें चलाई जा रही अनुसंधान गतिविधियों के विभिन्न चरणों और प्रभावी, सस्ती और पहुंच योग्य स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित कराने के लिए इनके प्रभाव के बारे में भी अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने देश में नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा तथा उन्हें प्राप्त करने में सरकार की भूमिका के महत्व पर जोर देने के दृष्टिकोण से नागरिकों द्वारा श्रीकारियम में आयोजित पद यात्रा में भी भाग लिया।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment