अश्विनी कुमार चौबे ने शहीद श्री निलेश कुमार नयन को श्रधांजली दी Ashwini Kumar Choubey paid homage to the martyr Nilesh Kumar Nayan



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री श्री अश्‍विनी कुमार चौबे जी आज शहीद श्री निलेश कुमार नयन, गरूड़ कमांडों को भावभीनी श्रधांजली देने उनके पैतृक गांव उधाडीह सुल्‍तानगंज, भागलपुर, बिहार गये । श्री निलेश कुमार नयन, कमांडों बांदीपुर जम्‍मु-कश्‍मीर में खुखार 2 (दो) आतंकवादियों को मारकर खुद वीर गति को प्राप्‍त हुए ।

शहीद को अपनी श्रघांजली देते हुए श्री अश्विनी कुमार चौबे ने एलान किया कि शहीद नयन के नाम पर एक प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भागलपुर में खोला जाय । उन्‍होंने कहा कि शहीद के नाम पर एक शहीद द्वार का भी निर्माण किया जाए और उनके नाम से एक स्‍वास्‍थ्‍य शिविर लगाया जाय जिसमें सभी प्रकार के चिकित्‍सक शामिल होंगे । उन्‍होंने कहा कि यह राष्‍ट्र की ओर से शहीद को सच्‍ची श्रधांजली होगी ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment