मऊ: गोवर्धन पूजा के दौरान हुआ दो पक्षों में विवाद, PAC तैनात Mau: Controversy in two parties during the Govardhan Pooja, PAC deployed



मऊ, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )   गोवर्धन पूजा के विवाद में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच पूजा करने के स्थान को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं में जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर भारी तदद में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया।

मामला कोपागंज इलाके के इटौरा गांव की है। जहां विवादित भूमि पर गोवर्धन पूजा के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए।  ग्रामीण ने बताया की गांव में विवादित भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।  इसी भूमि पर जब आज पूजा की जाने लगी एक पक्ष ने इसका विरोध किया।  इस पक्ष का कहना है कि उसने जमीन को खरीदा है।

वहीं इस मामले में सीओ सिटी जनार्धन ने बताया की यह गोवर्धन पूजा 2009 से मनाया जाता है, और यह जमीन विवादित है।  इसी कड़ी में आज पूजा को मनाया जा रहा है जिसके बाद दो पक्षों में तनाव हो गया जिसको एसडीएम महोदय को सूचित किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इसके बाद वहां पर जिला व पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और लोगों को काफी समझा बुझा कर मामला शांत कराया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment