नोएडा में महिला का खून से सना हुआ शव बरामद, हत्या की आशंका Female body found dead in Noida, fear of murder



नोएडा, ( संवाददाता )  नोएडा के सेक्टर-122 की ग्रीन बेल्ट के पार्क में शुक्रवार की सुबह एक महिला का खून से सना हुआ शव बरामद किया गया है. पार्क में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिलने और मृतिका का मंगल सूत्र, चूड़ी, बिछुआ जगह-जगह पड़े होने और पास के बिजली के खंबे में लगे खून से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर कर दी है. साथ ही पुलिस द्वारा हत्यारों का पता लगाने के लिए घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड भी बुला लिया गया हैं.

नगर एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सुबह थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 122 के पास एक महिला का रक्त से सना हुआ शव पड़ा है. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. हत्यारों का पता लगाने के लिए घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम बुला ली गई हैं. जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment