बिग बाजार अपनी फेस्टिव सेल्स के दौरान शाओमी स्मार्टफोनों की पेशकश करेगा



बिग बाजार फेस्टिव सेल्स के दौरान रेडमी नोट 4 तथा रेडमी 4 उपलब्ध होंगे राष्ट्रीय 12 अक्टूबर 2017: भारत में 240 से ज्यादा स्टोरों वाली फ्यूचर ग्रुप की एक शीर्ट सुपरमार्केट श्रृंखला बिग बाजार ने अपनी फेस्टिव सीजन सेल के लिए शाओमी के साथ भागेदारी की है। इस पार्टनरशिप के माध्यम से देश के सभी बिग बाजार स्टोरों में रेडमी नोट 4 तथा रेडमी 4 आकर्षक ऑफरों के साथ उपलब्ध कराए जाएृंगे। इसी के साथ बिग बाजार की स्मार्फोन के खुदरा कारोबार में में कई वर्षो बाद वापसी दर्ज होगी ।
बिग बाजार घर घर में पहचाना जाने वाला एक लोकप्रिय नाम है तथा यह एक शीर्ष सुपरमार्केट श्रृंखला भी है। इसका संचालन सबके लिए अफोर्डेबल तथा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने के सिद्धांत आदर्श पर अमल करते हुए किया जाता है | शाओमी सबके लिए नवाचार की दूरदर्शिता एवं दृष्टि से सम्पन्न है और इस भरोसे को बाटते हुए सबके लिए आला दर्जे की अभिनव तकनीक मुहैया कराता है | सभी 240 स्टोरों पर बिग बाजार की विशालतम फेस्टिव सेल के लिए दोनों ब्रांड एक साथ आ रहे है और रेडमी नोट 4 तथा रेडमी 4 बिग बाजार के सभी स्टोर पर उपलब्ध कराये जाएंगे |
ग्राहक रेडमी नोट 4 तथा रेडमी 4 की विशेष कीमत पर खरीद सकेंगे , जो 9999/- रुपयों से शुरू होगी | इसके अलावा बजाज फिनसर्व की सहभागिता से नो कास्ट ऑफर ईएमआई के माध्यम से इन स्मार्टफोन को दस्तयाब क़र सकते है | इनमे और छूट जोड़ते हुए आईसीआईसीआई बैंक के तमाम क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों को इन उत्पादकों पर 6% के अतिरिक्त डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है |
इस हिस्सेदारी के बारे में राय जाहिर करते हुए बिग बाजार के सीईओ श्री सदाशिव नायक कहते है - शाओमी के साथ साझेदारी करके हम बेहद खुश है क्योकि इससे हमे हमारे सभी ग्राहकों के लिए कुछ और आकर्षक उत्पाद प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा | चुकी वर्ष का यह समय मूल्यवान चीजों को खरीदने के लिए मंगलसूचक माना जाता है , ग्राहक इस सिमित स्टॉक ऑफर का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है |
बिग बाजार के साथ भागीदारी करके हमे अतीव प्रसन्नता हो रही है क्योकि यह भारत की विशालतम की खुदरा श्रंखलाओ में से एक है | बिग बाजार भारत के घर घर में अपना नाम स्थापित करने में सक्षम रहा है और इसे जनता के ब्रांड के तौर पर भी ख्याति प्राप्त है , जो पैसा वसूल सेवाएं उपलब्ध कराता है | त्यौहारी सेल के लिए हमारी पार्टनरशिप का एक प्रमुख कारण ग्राहको के प्रति हमारी दृष्टियों की समानता भी थी | हम बिग बाजार की मदद से अपने एमआई के प्रंशसको को शाओमी तकनीक से संतुष्ट एवं प्रसन्न करने की दिशा में बड़ी आशा के साथ देख रहे है| "- कहना है शाओमी इंडिया , दक्षिण एवं पूर्व ऑफलाइन सेल्स हेड सुनील बेबी का |
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment