जल्द शुरु होगी दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मंदिर-बॉटनिकल गार्डन कॉरिडोर - new corridor of delhi metro will start soon





नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मंदिर-बॉटनिकल गार्डन कॉरिडोर की शुरुआत जल्द होगी. इससे नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच की यात्रा का समय कम हो जाएगा. यात्रा में समय की बचत के साथ-साथ किराया भी कम लगेगा. 


अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि मेट्रो के तीसरे चरण के तहत बनाई गई इस 12.64 किलोमीटर लंबी लाइन पर परीक्षण और जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है तथा यह मेट्रो रेल के सुरक्षा आयुक्त के अनिवार्य निरीक्षण के लिए तैयार है.



फिलहाल यात्रियों को कालकाजी से केंद्रीय सचिवालय जाना पड़ता है. वहां से मंडी हाउस स्टेशन पहुंचकर दोबारा मेट्रो बदलकर यात्री बॉटनिकल गार्डन पहुंचते हैं. इस रूट पर कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन के बीच की दूरी 27.28 किलोमीटर है. किराया बढ़ने के बाद अब इस रूट से आवागमन पर रोज 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. जबकि मेजेंटा लाइन के 12.64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन शुरू होने से यात्री कालकाजी मंदिर से सीधे नोएडा के बॉटनिकल गार्डन पहुंच सकेंगे. दूरी कम होने से यात्रियों को किराया भी कम देना होगा.



कालकाजी मंदिर कश्मीरी गेट-फरीदाबाद मेट्रो लाइन का स्टेशन भी है. मेजेंटा लाइन कॉरिडोर शुरू होने से यह इंटरचेंज स्टेशन भी बन जाएगा. इससे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से नोएडा जाना आसान हो जाएगा. और किराये में बचत भी होगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment