शुक्रवार को गुजरात की यात्रा पर रवाना होंगे योगी आदित्यनाथ - cm yogi adityanath today on a two day tour of gujarat





नई दिल्ली: बीजेपी में उभरते हुए नए नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गुजरात की यात्रा पर रवाना होंगे. गुजरात में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान वे गुजरात गौरव यात्रा में भाग लेंगे. योगी हाल ही में केरल में पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा में भी शिरकत कर चुके हैं.


योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को सुबह लखनऊ से रवाना होकर करीब 10 बजे गुजरात के वलसाड जिले के पारडी पहुंचेंगे. वे वहां पांच जनसभाएं करेंगे. पहली जनसभा वलसाड में करीब 11 बजे होगी और बाकी की तीन जनसभाएं नवसारी और एक सूरत जिले में होंगी. नवसारी जिले के चीखली में 12 बजे, एरु में 3.20 बजे, कबीलपोर में 4.15 और आखिरी जनसभा सूरत जिले के सचिन में शाम को करीब 5.40 बजे होगी.



योगी की दौरे के दौरान करीब दो दर्जन जनसभाएं होंगी. योगी सूरत में रात्रि विश्राम करेंगे. बताया जाता है कि सूरत में योगी उत्तर भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे. वे वहां सुरक्षा की गारंटी देते हुए उद्यमियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.



योगी आदित्यनाथ की गुजरात यात्रा राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है. गुजरात गौरव यात्रा कई जिलों से गुजरेगी. शनिवार को योगी की यात्रा भुज से शुरू होगी. इस दिन उनकी सुखपुर, मनकुवा, समना, देसालपुर, देवपर, नख्यात्राना, मनगांव, गधारीशा, शेरडी, मांडवी, विदादा, भुजपुर और मुंडरा में जनसभाएं होंगी. रात करीब नौ बजे उनका दूसरे दिन का यात्रा कार्यक्रम समाप्त होगा.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment