गाज़ियाबाद, साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। महिला सुबह टहलने के लिए निकली थी। घर लौटते समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है।
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में प्रिया परिवार के साथ रहतीं हैं। प्रिया के अनुसार सुबह सात बजे वह पास के पार्क में टहलने गईं थीं। सुबह आठ बजे लौटते समय जब वह घर के पास पहुंचने वाली थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से चेन लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश तेजी से भाग निकले। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एक और लूट
वसुंधरा सेक्टर-16 में कविता बुद्धिराजा परिवार के साथ रहतीं हैं। कविता के अनुसार रविवार को वह पास के बाजार में खरीदारी करने गई थी। लौटते समय बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से चेन लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश तेजी से भाग निकले। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है। कविता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और चौकी की चक्कर लगा रही हैं। सीओ इंदिरापुरम डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ऐसी वारदात हुई है, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment