मुख्यमंत्री केजरीवाल की नीली वैगन आर कार सचिवालय से चोरी Chief Minister Kejriwal stole from blue wagon R car secretariat



नई दिल्ली, ( संवाददाता )  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कई वर्षों तक इस्तेमाल की गई नीले रंग की वैगन-आर कार गुरुवार को चोरी हो गई। दिल्ली सचिवालय के बाहर हुई चोरी की इस घटना में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फिलहाल यह कार आप पार्टी की एक कार्यकर्ता इस्तेमाल कर रही थी।

आईपी स्टेट पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि फिलहाल इस कार को एक महिला कार्यकर्ता वंदना इस्तेमाल कर रही थी। वह आप पार्टी की मीडिया सेल में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह कार को सचिवालय के बाहर खड़ा कर अंदर गई थीं। कुछ देर बाद वह जब बाहर लौटीं तो देखा कि वहां से गाड़ी गायब है।

उन्होंने पहले आसपास गाड़ी को तलाशा, लेकिन जब नहीं मिली तो मामले की शिकायत पुलिस से की।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो दोपहर लगभग दो बजे इस कार को वहां से जाते हुए देखा। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी हुई कार को पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तेमाल करते थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment