जिलाधिकारी द्वारा विधुत विभाग की समीक्षा District Collector



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  हर घर मे बिजली पहुचाने की सरकार की मंशा को साकार करने के लिए जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने शिविर लगाकर शत प्रतिशत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरो तक विधुत कनेक्शन पहुचाने के निर्देश विधुत विभाग के अधिकारियों को दिए है। जिलाधिकारी ने कहा है कि शिविरो की तिथियों का पहले से स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए तथा शिविरों में स्थानीय ग्राम प्रधानों, पार्षदो, लेखपालं, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि का सहयोग लिया जाए। शिविर में विधुत कनेक्शन देने के साथ ही विधुत वकाया भी जमा कराया जाये और एल0ई0डी0 बल्ब भी लोगो को उपलब्ध कराए जाए।
     
जिलाधिकारी आज कलैक्टेट सभा कक्ष मे विधुत विभाग की समीक्षा कर रही  थी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिसम्बर 2017 तक सभी घरो मे बिजली पहुचाने मे हेतु माहवार कार्य योजना तथा शिविरों का ब्यौरा बनाकर उपलब्ध कराया जाए ब्लाक व तहसील स्तरीय बडे शिविरों मे जिला प्रशासन के अधिकारी भी सहयोग हेतु उपलब्ध रहेगे। उन्होने  विधुुत सवस्टेशनो व शहरों मे मौहल्लो मे शिविर लगाकर छुटे हुए घरो मे विधुत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए।
    
 जिलाधिकारी ने कनेक्शन देने के समानन्तर विधुत वसूली तथा लाइन हानियाॅ को रोकने के  निर्देशों दिए उन्होने कहा कि जो विधुत फीडर छुटे हुए शत प्रतिशत घरो मे बिजली पहुचाएगे। अच्छा विधुत राजस्व वसूल करके कम से कम लाइन हानि की उपलब्धि करेगे। उन्हे पुरूस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्होने यह भी चेतावनी दी जो विधुत खण्ड निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप  कनेक्शन विधुत बिलो की वसूली नही करपायेेगे उनके अधिशासी अभियान्ता को प्रतिकूल प्िरवष्टि दीजाए। 
     
रितु माहेश्वरी ने विधुत सवस्टेशनों की क्षमता वृद्धि तथा निर्माणाधीन नये विधुत सवस्टेशनों का निर्माण कार्य मे  तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने विधुत चोरी रोकने पर बल देते हुए कहा कि दिपावाली के बाद एक सघन अभियान चलाया जाए और विधुत चोरी करने वालो के विरू़द्ध एफआई आर कराकर सक्त कार्यवाही की जाए।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment