स्वच्छता से ही समृद्धि आयेगीः वी के सिंह Pranicity will come from cleanliness: VK Singh



‘स्वच्छता से स्मृद्धि की और’ कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद वासियों की जन सहभागिता आवश्यकः जिलाधिकारी        

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जनपद गाजियाबाद को स्वच्छ हरित व विकसित बनाये जाने हेतु स्वच्छता से समृद्वि की ओर मेरा गाजियाबाद महाअभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी0के0 सिंह द्वारा आज बोट क्लब इन्दिरा प्रियदर्शिनी पार्क मे शुरू हुआ।  इस अवसर पर जनपद को प्रतिबन्धित पोलिथीन मुक्त किये जाने का शुभारम्भ, स्वच्छता व अतिशवाजी मुक्त दीपावली हेतु जन सकल्प, मूर्ति विसर्जन स्थल का लोकार्पण, वृक्षारोपण, स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता के लोगो का अनावरण, स्वच्छता की थीम पेन्टिंग एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वी0के0 सिंह ने सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ करने के लिए जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि आयेगी यदि हम चाहते है कि हमारा गाजियाबाद शहर स्वच्छ रहे तो इसके लिए सभी को अपने कीमती समय से कुछ समय निकाल कर इस अभियान के लिए देना होगा। उन्होने कहा कि शहर की सफाई को अपने घर की सफाई समझते हुये सभी लोग इस अभियान में सहभागिता दे। उन्होने कहा कि यह अभियान राजनीति मुक्त अभियान है और देश भक्ति से पे्ररित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है। शिक्षक और स्कूल के छात्र इसमें पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हो रहे है और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है। जरनल वी0के0 सिंह ने बताया कि इस अभियान में शौचालयो का निर्माण, ग्रामीण क्षे़त्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढावा देना, गलियो व सडको की सफाई, आदि शामिल है। उन्होने आवाहन किया कि आओ हम सब मिलकर स्वच्छ, सुन्दर व हरित गाजियाबाद बनाए। 
     
इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छता से समृद्वि की ओर जनपद गाजियाबाद अग्रसर होने जा रहा है जिसके लिए सभी जनपद वासियों की जन सहभागिता आवश्यक है। तभी यह सकंल्प पूरा हो पायेगा। हिन्डन के पावन तट से कार्यक्रम का शुभारम्भ हो रहा है आज का दिन गाजियाबाद जनपद के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होने कहा कि जनपद की सभी नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतेा मे घर घर कुडा उठाने का कार्य तथा खुले में शौच मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है यह भी प्रयास किया जा रहा है कि एक माह के अन्दर जनपद पोलिथीन मुक्त कर दिया जाए इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प ले ना होगा कि वो पोलिथीन का प्रयोग नही करेगें। पोलिथीन के विकल्प के रूप मे पेपर व जूट बैंग स्वय सहायता समूहो के माध्यम से बनवाकर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे जहाॅ पोलिथीन से मुक्ति मिलेगी वही दुसरी और स्वय सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होने बताया कि शहर के सात मुख्य मार्ग चिन्हित किये गये है जिनसे बहार से लोग शहर मे प्रवेश करते है। इन मार्गो को अतिक्रमण व होर्डिस से मुक्त कराकर सुन्दर व सुगम बनाया जा रहा है जिला प्रशासन के इन प्रयासों मे जन सहभागिता आवश्यक है तभी यह अभियान सफल होगा।  
       इस अवसर पर पैठ बाजार अशोसिऐंशन ने बताया कि सभी पैठ बाजारों में अशोसिऐंशन की ओर से पोलिथीन का प्रयोग बन्द करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सुल्लामल रामलीला समिति की ओर से 20 लाख रू0 की धनराशि स्वच्छता अभियान मे देने की बात कही गयी । कार्यक्रम मे विधायक अजितपाल त्यागी, विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रजंन ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, जिलाधकारी नगर प्रीति जायसवाल, उप जिलाधिकारी पे्रम रजंन सिहं आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम शर्मा ने किया। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment