गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने प्रकाश पर्व दीपावली पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये दी है तथा उनकी सुख समृद्वि की कामना की है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों के नाम अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि प्रकाश का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के जीवन में सुख समृद्वि लाये। जिले के उद्योग व व्यापार निरन्तर प्रगतिकर जिले को समृद्विशाली बनाये। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी लोग परस्पर भाईचारे व सौहार्द के साथ इस त्यौहार को पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाये।
रितु महेश्वरी ने लोगो से अपील की है कि वो प्रदूषण फैलाने वाली अतिशबाजी से बचे स्वच्छ एवं स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए तेज आवाज वाले व खतरनाक फटाखें का प्रयोग न करें और इसके लिए दूसरों को भी पे्ररित करे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने भी जनपद वासियों को दीपावली की बधाई देते हुये उनके सुख समृद्वि पूर्ण जीवन के लिए कामना की है।



0 comments:
Post a Comment