खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्व अभियान तेज Fast action against adulteration in food items



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिये चल रहे अभियान में जनपद में विभिन्न दुकानों पर छापामारी में दिनांक 15 अक्टूबर 17 को आदर्श नगर खोडा से एक खोया एक रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया लगभग 01 क्ंिवटल खोया 50 किलो रंगीन छेना रसगुल्ला तथा 70 किलो पुरानी मिठाईया जो रिसाइकिल कर नया बनाने हेतु रखा गया था उसे भी नष्ट कराया गया तथा मसूरी से एक बर्फी, एक बालूशाही का नमूना लिया गया एवं 50 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया तथा मुकीमपुर से तीन नमूना रसगुल्ला का तथा एक छेना का नमूना लिया गया एवं  लगभग 4 क्ंिवटल रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। मैन रोड संगम पार्क खोडा कालोनी से एक रसगुल्ला का नमूना लिया गया एवं 35 क्ंिवटल रसगुल्ला भी नष्ट कराया गया। 
इसी क्रम में 16 अक्टूबर 17 को गिरी मार्केट लोनी में एक रसगुल्ला एक गुलाब जामुन, एक नारियल लडडू का नमूना लिया गया एवं लगभग 6.5 कुन्तल दूषित मिठाईयाॅ नष्ट करायी गयी। जनकपुरी साहिबाबाद में एक छेना एक छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया एवं 1.5 कुन्तल दूषित मिठाईयां नष्ट करायी गयी। मुरादनगर में दो डेरियों से दो घी, एक दूध, एक क्रीम का नमूना लिया गया। गोविन्दपुरम में दो मिठाईयों के दुकानो से एक दूध बर्फी एक काजू बर्फी का नमूना लिया गया तथा लगभग 40 किलो दूषित मिठाईयां नष्ट करायी गयी। राजनगर से एक रंगीन कैण्डी, एक कोल्ड काफी का नमूना लिया गया। 17 अक्टूबर  को साहिबाबाद स्थित दो मिठाई के कारखानों से एक छेना रसगुल्ला एक दूध बर्फी दो मावा एवं एक बेसन लडडू का नमूना लिया गया। लोनी में एक मावा, एक कलाकन्द, एक रसगुल्ला का नमूना लिया गया एवं लगभग 1.5 कुन्तल दूषित रसगुल्ला नष्ट  कराया गया। भोजपुर मोदीनगर में एक डेरी से एक घी, एक क्रीम एक स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लिया गया एवं लगभग 1.25 कुन्तल स्किम्ड मिल्क पाउडर नष्ट कराया गया। बजरिया रेलवे स्टेशन के पास दो पेठे के कारखानों से दो पेठे का नमूना लिया गया एवं एक कुन्तल दूषित पेठा नष्ट कराया गया। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment