दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड जैसी वारदात अब यूपी के शाहजहांपुर में हुई है। यहां 12 साल की लड़की का आरोपियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद लड़की को बेरहमी से बुरी तरह से पीटा और फिर मौत के घाट उतार दिया।
लड़की का शव मंगलवार की शाम को गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने इस घटना की एफआईआर पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत में पड़ा था। उसके शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। गैंगरेप के दौरान उसके शरीर को नोंचा और काटा गया था।
लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद डॉक्टर अजय नागर ने बताया कि लड़की को मारते समय आरोपियों ने बिल्कुल भी दया नहीं दिखाई। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना भले ही निर्भया कांड से अलग है मगर स्थिति बिल्कुल वही है। इसमें आरोपियों ने बच्ची पर बिल्कुल भी रहम नहीं किया।



0 comments:
Post a Comment