पुंछ के अग्रिम इलाकों को पाकिस्तान ने बनाया निशाना Pakistan aims to make advance areas of Poonch



जम्मू,  (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर खादी करमारा में अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की।

छह अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के बाबा खोरी और अन्य इलाकों में गोलीबारी की थी।

वर्ष 2017 में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुयी है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment