इंडियन बैंक से दिन-दहाड़े 22 लाख की लूट Indian bank robbed of Rs 22 lakhs



शेखपुरा,  (भाषा) बिहार के शेखपुरा जिला के मुख्य बाजार स्थित इंडियन बैंक की एक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने आज 22 लाख 67 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए| अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित शरण ने बताया कि छह लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। बैंक शाखा में प्रवेश करते ही हथियार के बल पर बैंककर्मियों वहां मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया और कैश काउंटर में रखे 22 लाख 67 हजार रूपये लूट लिये।

उन्होंने बताया कि लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार तथा एक ग्राहक अनिल पांडेय की पिटाई भी की।

शरण ने बताया कि लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बैंक शाखा के मेन गेट में बाहर से अपना ताला लगाकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि फरार लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए शहर से बाहर निकलने वाली सभी सड़कों तथा रास्तों को सील कर दिया गया है तथा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment