सामान्य हो रहे हैं रायवाला के हालात: पुलिस The situation of Raiyala happening normal: Police



देहरादून,  ( भाषा )  मुस्लिम लड़की से प्रेम संबंधों को लेकर एक टैक्सी चालक की कथित हत्या के बाद तनावग्रस्त हुए रायवाला के हालात अब धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं।

हमले की आशंका पर मुर्गी फार्म क्षेत्र छोड़कर गए मुस्लिम समुदाय के लोग घर लौट रहे हैं।

रायवाला के थाना प्रभारी आशीष गुसाईं ने पीटीआई भाषा से कहा कि एक टैक्सी चालक की हत्या के बाद डर के कारण रायवाला के मुर्गी फार्म क्षेत्र को छोड़कर गये करीब 90 प्रतिशत मुस्लिम अब लौट आए हैं। बीते सप्ताह में तनाव बहुत कम हो गया है और ऐसा लगता है कि इसी वजह से लोग घर वापस लौट रहे हैं।

हालांकि इलाके में अब भी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगी हुई है। इसके तहत किसी स्थान पर पांच या इससे अधिक लोगों के एकसाथ एकत्रित होने पर पाबंदी होती है।

उन्होंने कहा कि पीएसी की चार कंपनियों सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

चार अक्तूबर को रायवाला के पास पटरियों पर लक्ष्मण सिंह कालूरा :32: मृत मिला था। इस घटना से एक दिन पहले वह एक लड़की से मिलने मुर्गी फार्म क्षेत्र गया था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment