गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल देर रात सेंट्रल पार्क चैराहा के पास से दो शातिर वाहन चारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों आमिर पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम मंडोला थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा अजान पुत्र मंजूर निवासी मौ कासिम विहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चार मोटर साईकिल व 2 चाकू बरामद किया है । पुलिस का कहना है कि दोनों शातिर किस्म के चोर हैं और क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए हैं । पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ।



0 comments:
Post a Comment